आत्मविश्वास के साथ चुनावी मैदान में रामकुमार अंकशास्त्री

आत्मविश्वास के साथ चुनावी मैदान में रामकुमार अंकशास्त्री

झांसी। पिछले कई वर्षों से अंकशास्त्र के आधार पर लोगों की समस्याओं का समाधान बताने वाले रामकुमार अंकशास्त्री मेयर पद के लिये निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। रामकुमार अंकशास्त्री ने बताया कि वे पूरे आत्मविश्वास के साथ मेयर का चुनाव लड़ रहे हैं और नगरवासियों का उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है।
शारीरिक रूप से दिव्यांग रामकुमार अंकशास्त्री बताते हैं एक दुर्घटना में वे दिव्यांग हो गये थे लेकिन अपने अंकशास्त्र के साथ उन्होंने फिर से नई जिंदगी जीना शुरू की और लोगों की समस्याओं का निराकरण करना प्रारम्भ कर दिया। नतीजतन हजारों लोगों को इसका लाभ मिलना शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि अब वे नगरवासियों को मूलभूत समस्याओं से भी छुटकारा दिलाना चाहते हैं इसलिये मेयर पद के लिये नारियल चुनाव चिन्ह के साथ निकाय चुनाव लड़ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचारमुक्त नगर निगम का संचालन उनका उददेश्य है। कमीशन प्रथा को खत्म कर वे नगर को विकसित करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके आत्मविश्वास और सच्चाई का परिणाम है कि चुनाव में उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

0Shares
विविध