झांसी। बुंन्देलखण्ड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला ने मंगलवार को भाजपा उम्मीदवार राजीव सिंह पारीछा के समर्थन में वोट मांगे। पांलीदा, डिकौली, डौमागार, अंवाबाय, रक्सा, चमरूआ, सरवां और गणेशपुरा क्षेत्र में प्रचार करते हुये सिने अभिनेता राजा बुंदेला ने भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से लोगों को बताया। राजा बुंदेला ने बुन्देलखण्ड को दी गयी सौंगातों के बारें में लोगों को जानकारी दी। उन्होने कहा कि केन-वेतवा लिंक परियोजना से यहां के सिंचाई एवं पेयजल की समस्या से ठोस छुटकारा मिल जायेगा। अब हर घर नल से जल उपलब्ध हो जायेगा। अर्जुन सहायक परियोजना से झांसी, महोबा, बांदा एवं हमीरपुर में सिंचाई से वचिंत भूमि सिंचित होगी। किसानों की फसलें लहरायेगी। इस दौरान पुष्पेंद्र सिंह चैहान, भूपेन्द्र राजा परमार, राहुल परमार, पुष्पेंद्र जूदेव, अरविंद राजपूत, रिंकू परमार, भानू प्रताप सिंह चैहान, लोकेन्द्र परमार, लखनराजा जूदेव, राजा परमार अंबावाय, जनक राजा, सुमित पटैरिया, संतोष खरे, संदीप गुप्ता उपस्थित रहे।