युवा बिजनेसमैन यशपाल सिंह को मिला वर्ष 2022 का प्लेटिनम बिजनेस अवॉर्ड

युवा बिजनेसमैन यशपाल सिंह को मिला वर्ष 2022 का प्लेटिनम बिजनेस अवॉर्ड

नोएडा। युवा उद्योगपति एवम आन्या पॉलिटेक एंड फर्टिलाइजर के एमडी यशपाल सिंह को दैनिक जागरण प्लेटिनम बिजनेस अवॉर्ड 2022 एक भव्य समारोह में दिया गया। ये अवॉर्ड यशपाल को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह एवम सांसद मनोज तिवारी ने प्रदान किया। यशपाल को ये पुरस्कार मिलते ही हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

अपने बेहतरीन बिजनेस कौशल और योग्यता के जरिए आन्या पॉलिटेक एंड फर्टिलाइजर लिमिटेड को ऊंचाइयों तक पहुंचाने एवम इसके जरिए समाज में रोजगार के अवसर पैदा करने पर यशपाल सिंह को वर्ष 2022 का दैनिक जागरण प्लेटिनम बिजनेस अवॉर्ड से नवाजा गया। यशपाल सिंह को ये अवॉर्ड मिलते ही फर्टिलाइजर इंडस्ट्रीज जगत 

में खुशी की लहर दौड़ गई है।