क्षेत्रवासियों की हर समस्या का समाधान होगा : राजीव सिंह पारीछा

क्षेत्रवासियों की हर समस्या का समाधान होगा : राजीव सिंह पारीछा

(खास रिपोर्ट ब्यूरो)

झांसी। बबीना क्षेत्र के विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा है कि क्षेत्र के हर नागरिक की समस्या का तत्परता से निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहाकि क्षेत्र में बेहतर सिंचाई व्यवस्था के लिये सरकार प्रयासरत है। बबीना ब्लॉक के मानपुर में ग्रामीणों की समस्याऐं सुनते हुये विधायक राजीव सिंह ने कहाकि योगी सरकार प्रदेश का सर्वांगीण विकास चाहती है, इस विकास की दौड़ में बबीना विधानसभा पीछे नहीं रहेगा। उन्होंने कहाकि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की हर संभव मदद की जायेगी। सिंचाई संसाधनों को उपलब्ध कराने के लिये सरकार से कहा गया है ताकि यहां के किसान और उन्नत बने।

0Shares
विविध