आन्या पॉलिटेक फर्टीलाइजर करेगी पतंजलि को जैविक पोटाश की आपूर्ति : यशपाल

आन्या पॉलिटेक फर्टीलाइजर करेगी पतंजलि को जैविक पोटाश की आपूर्ति : यशपाल

हरिद्वार। कृषि क्षेत्र की प्रमुख कंपनी आन्या पॉलिटेक एंड फर्टीलाइजर लिमिटेड के एमडी यशपाल सिंह यादव ने आज हरिद्वार में पतंजलि आयुर्वेद के चेयरमैन आचार्य बालकृष्ण से भेंट की। इस दौरान पतंजलि का आन्या कंपनी के साथ जैविक पोटाश की आपूर्ति को लेकर समझौता हुआ है। जो आयुर्वेद के साथ ही कृषि जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
आचार्य बालकृष्ण से भेंटवार्ता में आन्या के एमडी यशपाल ने आयुर्वेद एवं किसानों की उन्नति को लेकर चर्चा की। इस दौरान आचार्य बालकृष्ण ने फैसला किया कि पतंजलि अब आन्या पॉलिटेक द्वारा सप्लाई की जाने वाली ऑर्गेनिक पोटाश को खरीदेगी।
ये जैविक पोटाश चीनी मिलों में गन्ना पिराई के बाद चीनी बनने की प्रक्रिया के दौरान बचे अवयवों से प्राप्त होता है। फिलहाल आन्या पॉलिटेक का 20 हज़ार टन जैविक पोटाश पतंजलि को सप्लाई करने का समझौता हुआ है। इसके पूर्व देश मे जैविक पोटाश दूसरे देशों से आयात होती थी। इससे स्वदेशी बाज़ार को भी बढ़त मिलने के रास्ते खुल गए हैं।

0Shares
देश