सेवा समर्पण समिति ने किया यशपाल को सम्मानित

सेवा समर्पण समिति ने किया यशपाल को सम्मानित

झाँसी। समाजसेवा, शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण जैसे कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने पर नया सबेरा संस्था के मुख्य ट्रस्टी यशपाल सिंह यादव को सेवा समर्पण समिति ने सम्मानित किया।
संस्था के ए री सखी वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर पर समिति की संरक्षक देवप्रिया उक्सा ने यशपाल को शॉल, श्रीफल एवं सम्मान पत्र प्रदान किया। इस मौके पर देवप्रिया उक्सा ने कहाकि यशपाल सिंह यादव सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं क्योंकि वे ऐसे युवा हैं जो हमेशा समाजसेवा के कार्यो में तत्पर रहते हैं।
इस अवसर पर यशपाल सिंह ने सेवा समर्पण समिति की गतिविधियों की सराहना की और संस्था द्वारा चलाये जा रहे महिला उत्थान कार्यक्रमों में हमेशा सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहाकि निर्बल वर्ग की महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने के लिए सेवा समर्पण समिति का प्रयास प्रशंसनीय है।
इस दौरान उन्होंने ए री सखी वोकेशनल सेंटर की शिक्षिकाओं को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम का संचालन समिति के प्रबंधक आचार्य राजकुमार जी ने एवं आभार कोषाध्यक्ष बैजन्ती पांडेय ने व्यक्त किया।

0Shares
राज्य