उडैना में हुई किसान चौपाल
यशपाल का हुआ तुलादान
झाँसी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ युवा नेता यशपाल सिंह यादव ने कहा कि उनका जीवन निर्धन, असहाय और किसानों के लिए समर्पित है। मैं इस वर्ग के लिए ज्यादा से ज्यादा मदद करने का प्रयास करता रहूंगा। ये बात उन्होंने आज बड़ागाँव ब्लॉक के ग्राम उडैना में आयोजित किसान चौपाल में कही। इस दौरान यशपाल यादव का क्षेत्रवासियों ने फलों से तुलादान किया।

आज ग्राम उडैना में समाजवादी पार्टी की किसान चौपाल का आयोजन विधानसभा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें किसानों और क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा हुई। इस दौरान सपा के वरिष्ठ युवा नेता यशपाल सिह यादव ने किसानों और ग्रामीणों की हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहाकि सपा सरकार बनते ही क्षेत्र का वे सर्वाधिक विकास कराएंगे। इस दौरान उन्होने एक हज़ार महिलाओं को साड़ियां वितरित की।
क्षेत्रवासियों ने यशपाल सिंह का अभिवादन किया और उनका फलों से तुलादान किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता सीताराम कुशवाहा, दीपाली रायकवार आदि उपस्थित रहे।
Attachments area