झांसी। सदर बाजार कैण्ट क्षेत्र के लोगों ने भाजपा प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा को भरोसा दिया है कि हमारा वोट केवल बीजेपी को जायेगा क्योंकि हमें गुंडों की सरकार नहीं चाहिए । सदर बाजार के व्यापारियों ने भी राजीव सिंह को जिताने का संकल्प लिया। इस दौरान जनसम्पर्क के दौरान विधायक राजीव पारीछा ने कहा कि वे यहां के विकास के लिये हमेशा तत्पर रहे है और आगे भी रहेंगे। उन्होने कहा कि आज भाजपा सरकार के कार्य विश्वस्तर पर सराहे जा रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समाज को बहुत आशायें है। पीएम और सीएम का हर एक निर्णय जनसमान्य को खूब भा रहा है। देश-प्रदेश की सड़क, सुरक्षा, चिकित्सा, सिंचाई और पेयजल योजना सभी जगह सराही जा रही है। यूपी अपराध मुक्त हो चुका है। सभी वर्ग भाजपा सरकार से खुश है, इस कारण लोग आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को और अधिक जनमत देने वाले है। जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने भाजपा सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिये कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होेने कहा कि कार्यकर्ता ही चुनाव को जिताने वाला मुख्य व्यक्ति होता है। मण्डल अध्यक्ष अनिरूद्व दुबे, सचिन शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता ध्रुव अग्रवाल, पार्षद मुकेश जैन, सुनील बंसल, बलराम गुप्ता, अनिल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी अशोक रायकवार, महेन्द्र अग्रवाल, मोहित सोनकर, मोहित साहू, किशन त्रिपाठी आदि ने भी बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि इस बार और अधिक प्रंचड बहुमत से भाजपा सरकार बनने जा रही है। लोग भाजपा सरकार से खुश है इसीलिये भाजपा बड़ी जीत दर्ज करने वाली है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
ReplyForward |