झाँसी। आज बबीना से बीजेपी प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा की धर्मपत्नी श्रीमती कमली पारीछा ने बरुआसागर में व्यापक जन सम्पर्क किया। इस अवसर पर कमली राजीव पारीछा ने कहाकि भाजपा सरकार ने भय मुक्त समाज का निर्माण कर महिलाओं को सम्मान दिया है। लड़कियां सशक्त बनी हैं। उन्होंने कहाकि योगीजी के नेतृत्व में फिर से हमे भाजपा की सरकार बनानी है।इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों ने उनका समर्थन करते हुए भाजपा को वोट देने का संकल्प लिया।