Khas Report

Official News Portal

उत्तर प्रदेश

झांसी में हुआ महिला सशक्तीकरण जागरूकता रैली का आयोजन

झांसी में आज सुबह 8:30 बजे महिला थाना जनपद झांसी से बीकेडी चौराहा तक महिला सशक्तीकरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद झांसी के विद्यालयों से शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं, खिलाड़ी, डॉक्टर, स्कूटी से महिला बीट आरक्षी, 112 के 2 पहिया और 4 पहिया वाहन, चीता मोबाईल, एंबुलेंस, महिला थाना मोबाईल, शक्ति मोबाईल और एंटी रोमियो मोबाईल इत्यादि बड़े पैमाने पर शामिल हुईं। पुलिस उप महानिरीक्षक, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। महिला सशक्तिकरण जागरूकता रैली में शक्ति मोबाईल से PA एड्रेस सिस्टम के माध्यम से मिशन शक्ति के जिंगल का प्रचार प्रसार किया गया। रैली के शुभारंभ स्थल पर एमएलसी रमा निरंजन द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। रैली के समापन पड़ाव पर विधायिका मऊरानीपुर डॉक्टर रश्मि आर्या द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली जनपद की ५ महिलाओं को सम्मानित किया गया।

वहीं इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला हेल्पलाइन 1090 का प्रचार प्रसार किया गया। मुख्य अतिथि महोदया द्वारा उत्तर प्रदेश शासन की महिलाओं से संबंधित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को मिशन शक्ति से सम्बन्धित पैंफलेट्स भी बांटे गए । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समाज सेवी डॉक्टर नीति शास्त्री द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला एवम बाल विकास अधिकारी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, DC एनआरएलएम, DIOS झांसी, मेडिकल ऑफिसर, परिवार परामर्श केंद्र से काउंसलर्स, SPRA, CO City, मिशन शक्ति नोडल CO सदर स्नेहा तिवारी, प्रभारी महिला थाना, SHO नवाबाद मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *